फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Office bearers furious over three-day confinement; threaten to take to the streets

Hapur News: तीन दिन से नजरबंदी पर बिफरे पदाधिकारी, सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Office bearers furious over three-day confinement; threaten to take to the streets
सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष को नजरबंद करने पहुंचे पुलिसकर्मी। स्रोत सपा
हापुड़। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में सपा, कांग्रेस के पदाधिकारियों को जाने से रोका जा रहा है। जिलाध्यक्षों को 48 घंटे से नजरबंद किया हुआ है। इस पर अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है, जिलाध्यक्षों ने पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि तीन दिन से घर, कार्यालय में पुलिस की मौजूदगी है। आंदोलन में भाग लेने से रोका जा रहा है, जबकि आंदोलन करना हमारा अधिकार है। लोकतंत्र में इस तरह का कृत्य ठीक नहीं है। पुलिस के अधिकारियों से कई बार वार्ता कर चुके हैं, अब यदि उन्हें रोका गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया है कि शनिवार को शाम छह बजे मेरठ तिराहा स्थिति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से नगर पालिका स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में नीट, सीबीएसई का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि तीन दिन से पुलिस बाहर नहीं निकलने दे रही है। दिल्ली आंदोलन में जाने का कार्यक्रम बना चुके हैं। अब यदि सड़कों पर भी उतरना पड़े तो उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नौजवानों की समस्याओं को हर हाल में उठाया जाएगा। उधर, कुछ पदाधिकारी अभी भी दिल्ली आंदोलन में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed