{"_id":"56e988774f1c1b80628b473b","slug":"nrhm-employees-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर भड़के एनआरएचएम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर भड़के एनआरएचएम कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर एनआरएचएम कर्मियों ने तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। उन्होंने बुधवार को विधायक मदन चौहान को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान बाधित रहा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डा. नेक सिंह ने बताया कि वह सरकार से रिजवी कमेटी की संस्तुति के अनुसार ग्रेड-पे पद के अनुरूप पे-बैंड का निर्धारण करने, उनके नियमितीकरण की कार्रवाई शुरू हो, कर्मियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मानव संसाधन नीति निर्धारित की जाए, एनएचएम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त मांगों के निस्तारण के संबंध में वह कई बार सरकार के समक्ष मांग उठा चुके हैं। लेकिन राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों के विरोध में अब वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, मांगों का निस्तारण न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक मदन चौहान को सौंपा। प्रदर्शन में डा.नेक सिंह, डा.कंचन सिंह, डा.वंदना, गौरव शर्मा, शान मोहम्मद, अफजाल अहमद, मनान, डा.नाजिया, सीमा, अंकित कुमार, राहुल, पुनीत कुमार, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।