{"_id":"1de96cc5d45587d8a0561216648d900b","slug":"now-widening-road-pillers-road-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सड़कें चौड़ी, खंभे होंगे रोड किनारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सड़कें चौड़ी, खंभे होंगे रोड किनारे
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का ट्रैफिक सिस्टम सुधारने और कार्ययोजना तैयार करने के लिए डीएम के निर्देश पर कई विभागों के अफसरों ने मार्गों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। यदि सब कुछ कार्ययोजना के मुताबिक रहा तो शहर के चौराहे और सड़कें चौड़ी होंगी। बिजली के पोल रोड किनारे करने के साथ ही बुलंदशहर रोड पर डिवाइडर लगाए जाएंगे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम शमशाद हुसैन, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएल गुप्ता, पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, सहायक अभियन्ता एसकेसक्सेना, रोडवेज के एआरएम धीरज सिंह पंवार, बिजली निगम के अधिशासी अभियंता चन्दन प्रकाश और प्राधिकरण के अफसरों की टीम ने खाका खींचना शुरू किया। अफसरों ने तहसील चौपला, मेरठ रोड तिराहा, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड का पैदल निरीक्षण किया। साथ ही कई स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाकर दिल्ली रोड से मेरठ रोड पर जाने वाले रास्ते से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि इसकी रिपोर्ट वह जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन