{"_id":"5804f90c4f1c1b642e702c9d","slug":"now-take-out-t-electric-meters-houses-town-babugarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाबूगढ़ कस्बे में घरों के बाहर लगेंगे बिजली के मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाबूगढ़ कस्बे में घरों के बाहर लगेंगे बिजली के मीटर
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर घर के बाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बाबूगढ़ कस्बे में विद्युत निगम ने मीटरों को घरों के बाहर लगाने और इनकी जांच का कार्य शुरू कर दिया है। निगम ने एक निजी कंपनी को इसका ठेका दिया है।
विज्ञापन
बिजली के लाइन लॉस, खराब मीटर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विद्युत निगम द्वारा मीटरों को घरों से बाहर लगाने व इनकी जांच कराने का कार्य आईपीडीएस योजना के अंतर्गत शुरू किया गया था। सोमवार को इसकी बाबूगढ़ से शुरूआत की गयी।
विज्ञापन
विद्युत निगम ने निजी कंपनी सिक्योर को इसकी जिम्मेदारी दी है। जिसके अन्तर्गत सोमवार को टीम द्वारा विद्युत मीटरों को घरों से बाहर निकाले का कार्य शुरू हुआ। टीम द्वारा की गयी इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही। अधीक्षण अभियंता बीपी मौर्या ने बताया कि यह व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन