{"_id":"686567b27330a8093b079a6c","slug":"notice-two-bank-employee-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126767-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मानदेय भुगतान में मनमानी करने पर दो बैंक सखियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मानदेय भुगतान में मनमानी करने पर दो बैंक सखियों को नोटिस जारी
Wed, 02 Jul 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बैंक मित्रों का कई माह से मानदेय का भुगतान न करने पर अब दो बैंक सखियों की सेवा समाप्त होगी। इससे पहले दोनों को नोटिस जारी किए गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर से जुड़े मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए थे।
बैंकिंग सेवाओं को गांवों में विस्तार देने के लिए बैंक मित्र रखे गए थे। इन्हें प्रति माह चार हजार का मानदेय दिया जाता है। गढ़मुक्तेश्वर के कुछ बैंक मित्र ने सीडीओ से मानदेय न मिलने की शिकायत की थी। जिस पर प्रबंधक से जांच कराई गई। आरोप है कि बैंक के अधिकारी की रिपोर्ट के बाद भी इन्होंने बैंक मित्रों का दिसंबर से मानदेय नहीं दिया है। जबकि, दोनों ने अपनी रिपोर्ट में काम न करने की बात कही थी। दोनों के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए है। वही बैंकों ने अपनी रिपोर्ट में सभी को उपस्थित दिखाया है। मामले में सीडीओ हिमांशु गौतम का कहना है कि दोनों बैंक सखियों ने गलत रिपोर्ट दी है। जिस पर जांच कराकर दोनों की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी हुआ है।