फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   notice to igl company

Hapur News: 10 से ज्यादा स्थानों पर तोड़ दी सड़कें और पेयजल लाइन

Thu, 31 Jul 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 31 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
notice to igl company
हापुड़। आईजीएल कंपनी के कर्मचारी आए दिन किसी न किसी मोहल्ले में पालिका की सड़क और पेयजल पाइप लाइन को तोड़ रहे हैं। इसके कारण मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। अब पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कंपनी के अधिकारी को दूसरा नोटिस जारी किया है। 10 से अधिक स्थानों पर सड़क तोड़ने के बाद सही न करने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

शहर में आईजीएल कंपनी पीएनजी की गैस पाइप लाइन डाल रही है। कुछ मोहल्लों में पूर्व में डाली गई लाइन में बार-बार मरम्मत कार्य के कारण भी सड़क को जगह-जगह से खोदना पड़ता है। इस दौरान कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। नगर पालिका में बिना कोई सूचना दिए सड़क खोदने से पेयजल लाइन भी टूट रही है। ऐसे में लोगों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पालिका क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, तगासराय के पास, शिवपुरी, पटेल नगर, श्रीनगर, फ्री गंज रोड, त्यागी नगर, देवलोक कॉलोनी आदि इलाकों में आए दिन लीकेज हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी कंपनी के कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इससे एक तरफ जहां लोगों को खराब सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, लीकेज के कारण पेयजल की समस्या बन रही है। इनको सही कराने में पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों का समय बर्बाद हो रहा है। साथ ही आर्थिक तौर पर भी नुकसान जारी है। जिसके बाद अब पालिका के अधिकारी ने कंपनी को दूसरा नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन दिन पहले लगाया था 50 हजार का जुर्माना --

नगर पालिका की पेयजल लाइन को बार-बार क्षतिग्रस्त करने के मामले में आईजीएल कंपनी पर तीन दिन पहले 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। यहां तक कि कंपनी पर बिना अनुमति कार्य करने और क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन को सही न कराने के भी आरोप थे। हालांकि, जुर्माने की कार्रवाई के बाद अब कंपनी के अधिकारी ने लाइन की मरम्मत कराई है, लेकिन लाइन टूटी होने के कारण आवास विकास कालोनी, गांधी विहार, ओम विहार कालोनी और कांशीनाथ नगर के 600 से अधिक परिवारों ने दो दिन तक परेशानी झेली।



कोट -

आईजीएल कंपनी के कर्मचारी बिना जानकारी के कहीं से भी सड़क खोद देते हैं। इस कारण पालिका की पेयजल लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इसको देखते हुए अब दूसरा नोटिस जारी किया गया है।

- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed