{"_id":"65fb169a8a36f86ef105725d","slug":"notice-to-four-roadways-driver-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108846-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना बताए अनुपस्थित चल रहे चार चालकों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना बताए अनुपस्थित चल रहे चार चालकों को भेजा नोटिस
Wed, 20 Mar 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। परिवहन निगम के चालक और परिचालक लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले माह आठ संविदाकर्मियों की सेवा समाप्ति की गई थी, लेकिन इसके बाद भी चार चालक बिना बताए एक माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें नोटिस भेजकर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
रोडवेज विभाग के अधिकारी लापरवाह संविदाकर्मियों के खिलाफ सख्त है। पिछले माह भी नोटिस मिलने के बाद भी उपस्थित न होने पर आठ चालक और परिचालकों की संविदा समाप्त की गई थी। होली के कारण सभी चालकों और परिचालकों का अवकाश अगले 15 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। लेकिन चार संविदा चालक पिछले एक माह से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों ने इन्हें नोटिस भेजकर तीन दिन में उपस्थित न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों के कारण बसों का संचालन प्रभावित होता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डिपो को मिलेंगी छह नई बसें-
रोडवेज डिपो में दो दिन के अंदर छह नई बसें शामिल होने की उम्मीद है। नई बसें मिलने पर विभिन्न मार्गों पर इनका संचालन कराया जाएगा, जिससे बसों की किल्लत दूर होगी और होली पर घरों को लौटने वाले यात्रियों का सफर भी आसान होगा।