फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   notice given to 12 roadways driver

Hapur News: एआरएम ने 12 गैरहाजिर चालकों को भेजा नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jun 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
notice given to 12 roadways driver
हापुड़। चालकों की अनुपस्थिति के कारण रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है । गर्मी के मौसम में रोडवेज बसों की किल्लत से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। एआरएम ने बिना बताए गैरहाजिर चल रहे 12 चालकों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, हरदोई, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 130 बसों का संचालन होता है। लेकिन बसों की संख्या के अनुसार चालकों की संख्या कम है, जिन्हें दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती भी की जा रही है। इसके बावजूद भी संविदा चालक बिना बताए महीनों तक अनुपस्थित चल रहे हैं, जिससे बसों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


बसों के संचालन में सुधार के लिए डिपो अधिकारियों ने ऐसे लापरवाह चालकों की सूची तैयार की है, जो दो माह से अधिक समय से भी बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिसके बाद 12 चालकों को नोटिस भेजकर ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य चालकों को भी बसों का संचालन नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि चालकों की मनमानी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है और डिपो की आय भी घट रही है। ऐसे लापरवाह चालकों को नोटिस भेजे गए हैं, अगर तीन दिन के अंदर ड्यूटी पर नहीं लौटते हैं तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed