{"_id":"581ca2834f1c1bab31438287","slug":"noc-of-fire-hospital-and-not-bayovest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पास फायर और बायोवेस्टेज की एनओसी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पास फायर और बायोवेस्टेज की एनओसी नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीगेट स्थित सनातन धर्म अस्पताल पर संकट के बादल छाते नजर आ रहे हैं। सीएमओ के नोटिस के 15 दिन बाद भी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
समिति की ओर से अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए आई आधी-अधूरी फाइल को सीएमओ कार्यालय से वापस कर दिया गया। अस्पताल के फायर और बायोवेस्टेज की भी एनओसी नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि कोठीगेट पर सनातन धर्म अस्पताल (ट्रस्ट) कई दशक से संचालित है। खास बात यह है कि इस अस्पताल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। 15 दिन पूर्व सीएमओ ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को लेकर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
आनन फानन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो समिति की ओर से चालू कर दी गई, मगर समिति के पास फायर और बायोवेस्टेज की भी एनओसी नहीं है। 15 दिन बाद भी आधी अधूरी फाइल ही सीएमओ कार्यालय तक पहुंच सकी है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया कि अभी तक अस्पताल के फायर और बायो वेस्टेज की एनओसी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। फाइल को वापस कर दिया गया है। नोटिस रिमाइंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जल्द प्रक्रिया पूरी न की गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सनातन धर्म समिति के सचिव अरुण ने बताया कि रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय पहुंचा दिए गए हैं। जल्द ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।