Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No space left to set up camp at the Ganga Mela; standing crops in the fields pose an obstacle.

Hapur News: गंगा मेले में डेरे डालने के लिए जगह खत्म, खेतों में खड़ी फसल बनी बाधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
No space left to set up camp at the Ganga Mela; standing crops in the fields pose an obstacle.
गढ़ मेले में प्रतिबंधित क्षेत्र से तंबुओं को हटवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : 1
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले वर्षों के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर अभी से मेला स्थल पर दिखाई देने लगा है। हालात यह हैं कि गंगा किनारे और मेरठ सेक्टर में डेरे लगाने के लिए जगह लगभग पूरी तरह भर चुकी है। मेले में पहुंच रहे नए श्रद्धालुओं को परिवार के साथ ठहरने के लिए खाली स्थान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


पहले गंगा मेले में श्रद्धालु मुख्य स्नान से चार-पांच दिन पहले परिवार के साथ पहुंचकर अपने डेरे लगाते थे, लेकिन इस बार दीपावली समाप्त होते ही लोगों का मेला स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते गंगा किनारे का बड़ा हिस्सा श्रद्धालुओं के डेरों से भर गया। इसके बाद मेरठ सेक्टर में भी खाली स्थान कम पड़ने लगा है। अब दूरदराज से पहुंच रहे श्रद्धालु अपने परिवार और सामान के साथ डेरे लगाने के लिए जगह तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। कुछ लोग पार्किंग स्थलों पर टेंट लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे अतिक्रमण बताते हुए हटवा रही है। पुलिसकर्मी वहां लगाए गए टेंट भी उखड़वा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के सामने ठहरने की जगह का संकट खड़ा हो गया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पार्किंग के स्थान पर कोई डेरे नहीं लगने दिए जाएंगे, उन्हें हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


खेतों में खड़ी फसल बनी परेशानी

मेला स्थल के आसपास कई स्थानों पर अभी खेतों में फसल खड़ी है। इसके चलते इन स्थानों का उपयोग भी श्रद्धालुओं के डेरे लगाने के लिए नहीं हो पा रहा है। लगातार बढ़ती भीड़ के बीच खाली जमीन की उपलब्धता मेला व्यवस्थाओं के लिए चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed