फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No power of free will Kanvd camps.

कांवड़ शिविरों में नहीं जल सकेगी मुफ्त की बिजली

Mon, 18 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
No power of free will Kanvd camps.
कांवड़ यात्रा - फोटो : PTI

कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की मदद के लिए लगाए जाने वाले शिविरों में मुफ्त बिजली का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। शिविर संचालकों को बिजली का अस्थाई कनेक्शन लेना होगा। इस बार ऊर्जा निगम के अफसर शिविरों का औचक निरीक्षण करेंगे। जांच में अस्थाई कनेक्शन नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शिवरात्री के मद्देनजर पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्तों की सेवा में मेरठ रोड समेत नगर में बड़ी संख्या में शिविरों का आयोजन किया जाता है। लेकिन इन शिविरों में बिजली की व्यवस्था के लिए कनेक्शन नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में लाइन लॉस के कारण ऊर्जा निगम को काफी राजस्व क्षति होती है। समस्या से निजात पाने के लिए इस बार ऊर्जा निगम के अफसरों ने शिविरों में अस्थाई कनेक्शन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालकों को शिविर लगाने से पूर्व बिजली निगम में अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।  कांवड़ यात्रा के दौरान निगम अफसर शिविरों का औचक निरीक्षण करेंगे।


अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि निरीक्षण के दौरान शिविर में चोरी से बिजली का प्रयोग होता मिलने पर शिविर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों को अस्थाई कनेक्शन लेने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed