फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   No idol immersion in the Ganges; three sites identified.

Hapur News: गंगा में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, तीन स्थान किए चिह्नित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
No idol immersion in the Ganges; three sites identified.
गढ़मुक्तेश्वर। गणपति बप्पा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगा में मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्षेत्र में तीन वैकल्पिक विसर्जन स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर प्रशासन की निगरानी में मूर्तियों का विसर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़ में मेरठ रोड स्थित मध्य गंग नहर, अठसैनी में मध्य गंग नहर और गंगानगरी ब्रजघाट में पुराने श्मशान घाट के पास विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। संबंधित विभागों की ओर से इन स्थानों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि गंगा में मूर्ति विसर्जन नहीं कराया जाएगा। गढ़, अठसैनी और ब्रजघाट में वैकल्पिक विसर्जन स्थल निर्धारित किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed