फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   no helmet no petrol

Hapur News: पेट्रोल पंपों पर तैनात हो पुलिसकर्मी, तभी लागू होगी नो हेलमेट-नो फ्यूल की नीति

Wed, 15 Jan 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
no helmet no petrol
हापुड़। शासन की नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा ने अपने कार्यालय में पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की, जिसमें हेलमेट लगाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों की चर्चा हुई। वहीं, स्वामियों ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की। जिससे कि पंपों पर झगड़े आदि न हों।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा ने कहा कि अभी हमें सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों व सहयात्री को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करना है। इसके लिए स्कूली स्तर पर बच्चों को जागरूक करेंगे, जो घर जाकर अपने माता-पिता को जागरूक करेंगे। साथ ही प्रत्येक पेट्रोल पंप पर बैनर व होर्डिंग लगाने हैं। इसके अलावा जागरूकता रैली व प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी। हापुड़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने कहा कि 26 जनवरी के बाद से कम से कम 15 दिनों के लिए एक-एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी पंप पर लगाई जाए। क्योंकि जो लोग बिना हेलमेट के आएंगे, वह पेट्रोल न मिलने पर लड़ाई भी कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जाए। पारितोष गर्ग ने कहा कि कुछ स्तरों पर जागरूकता के लिए होर्डिंग व बैनर लगा दिए गए हैं। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रशासन इस कार्य में पेट्रोल पंप स्वामियों का साथ हर स्तर पर दे।
विज्ञापन


बैठक में गिरीश चंद शर्मा, शिवकुमार, आशुतोष, पंकज गर्ग, नीरज गर्ग, विकास कुमार, विपिन सचदेवा, अमन त्यागी, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।



हेलमेट न लगाने पर हो रही कार्रवाई

हेलमेट न लगाने पर पिछले चार साल में 25397 लोगों के चालान काटे गए हैं। इनसे करीब 17 लाख से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है। इसके बाद भी लोग जान पर खेल रहे हैं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। जिसको देखते हुए ही शासन ने नो हेलमेट, नो फ्यूल की नीति लागू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले चार वर्षों में हुई कार्रवाई --

वर्ष
चालान काटे

2021 5404

2022 6112

2023 6760

2024 7121



जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे पंप स्वामियों की मांगें --

पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें अभी जागरूकता के लिए कहा गया है। पंप स्वामियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग रखी है। उनकी सभी बातों को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। - डॉ. सीमा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed