{"_id":"31752a3b5d18ef51b2d51c62ce338350","slug":"nh-24-traffic-will-increase-due-to-river-bathing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के चलते एनएच-24 बढ़ेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के चलते एनएच-24 बढ़ेगा ट्रैफिक
अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष पूर्णिमा पर रविवार को ब्रजघाट गंगा में स्नान पर्व के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। स्नान के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु गढ़-ब्रजघाट पहुंचेंगे। इससे एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लगने की आशंका है।
इसलिए रविवार को हाईवे का सफर करने से पहले स्थिति का पता कर लें। पौष पूर्णिमा पर गढ़ और ब्रजघाट गंगा में दूर-दूर से लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जिलों से हजारों भक्त गंगा स्नान को आते हैं।
इस कारण एनएच-24 पूर्णिमा के दिन वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। आसपास के गांवों के सैंकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी से गंगा स्नान को पहुंचते हैं। प्राचीन पंचायती मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा का कहना है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। यहां दूर-दूर लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से टोल प्लाजा से जल्दी-जल्दी वाहन नहीं निकल पाते, जिससे अक्सर यहां पर जाम लग जाता है। वहीं ब्रजघाट के किनारे खड़े होने वाले वाहन भी हाईवे पर जाम लगाने का कारण बनते हैं। स्याना चौपला का अधूरा फ्लाई ओवर भी एक बड़ा जाम प्वाइंट है।