फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NH-24, three hours are paused Vehicle Wheels.

एनएच-24 पर तीन घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

Thu, 15 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 15 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
NH-24, three hours are paused Vehicle Wheels.
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति विसर्जन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी पर मूर्तियों का विसर्जन करने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण नेशनल हाईवे-24 पर करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे कड़ी धूप में राहगीर परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत जाम में फंसे मरीजों को उठानी पड़ी।

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के दिन बृहस्पतिवार को भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, मेरठ, फरीदाबाद जैसे महानगरों से भक्तों की भीड़ ब्रजघाट गंगानगरी में उमड़ पड़ी। इससे दोपहर करीब तीन बजे नेशनल हाईवे-24 पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगने से दिल्ली, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद के अस्पतालों को गंभीर रोगी ले जा रही कई एंबुलेंस भी फंस गईं। वहीं अन्य राहगीरों को भी चिलचिलाती धूप में घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार गौतम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।

भगवान गणेश की मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने किया।

शोभायात्रा में भक्तों ने आतिशबाजी के बीच गुलाल की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा गंगा खादर के जंगल में पहुंचकर संपन्न हो गई। यहां वैदिक रीति रिवाज से मूर्ति का विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा में रूपेश पंडित, विष्णु नागर, सौरभ जैन, पवन जैन, कृष्ण गोपाल, कांति रस्तोगी, शक्ति शर्मा, विपिन सोनी आदि शामिल रहे। वहीं आजादपुर दिल्ली में स्थित महामाई कात्यायनी शक्ति पीठ के संस्थापक आचार्य मोतीराम शास्त्री बृहस्पतिवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ


भगवान गणपति की मूर्ति लेकर ब्रजघाट पहुंचे। यहां बैंडबाजों के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकालने के बाद मूर्ति का गंगा में विसर्जन किया गया। आचार्य मोतीराम शास्त्री ने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के अभियान को देखते हुए प्राकृतिक रंगो से रंगी और छोटी मूर्ति का विसर्जन किया गया है।

इस मौके पर उमेश अग्रवाल, भीमसेन, श्रीकृष्ण, जयभगवान, विक्की, अजय, दिनेश समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed