फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Route diversion fails to help; traffic jam extends from Brajghat to the toll plaza.

Hapur News: रूट डायवर्जन नहीं आया काम, ब्रजघाट से टोल प्लाजा तक लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Route diversion fails to help; traffic jam extends from Brajghat to the toll plaza.
कोठी गेट बाजार में लगा जाम। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों के तर्पण के लिए शनिवार को ब्रजघाट पहुंचे श्रद्धालुओं को जाम से जूझना पड़ा। श्रद्धालुओं के वाहनों का दबाव बढ़ने से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ब्रजघाट से टोल प्लाजा तक जाम लग गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर दो बजे तक लोगों को परेशान करता रहा।
विज्ञापन

जाम में फंसने के कारण यात्रियों को काफी देर तक अपने वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा। महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं, जाम के कारण एंबुलेंस के आवागमन में भी दिक्कतें आईं। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम की सूचना मिलने पर एएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देकर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने और यातायात सुचारु कराने के प्रयास तेज कराए। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन

पालिका की पार्किंग में भरा था पानी
एएसपी महेश कुमार ने बताया कि जाम से बचाव के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। हालांकि, ब्रजघाट में नगर पालिका की पार्किंग में पानी भरा होने के कारण वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। इसके बाद वाहनों को पलवाड़ा रोड पर बनाई गई अस्थायी पार्किंग में खड़ा कराया गया। यातायात का दबाव अधिक होने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने दोपहर दो बजे तक नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed