फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   new over bridge construct on kali nadi

Hapur News: असरा गांव में 4.80 करोड़ से काली नदी पर बनेगा पुल

Fri, 05 Jul 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 05 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
new over bridge construct on kali nadi
हापुड़ । असरा गांव में जल्द ही काली नदी पर पुल का निर्माण होगा। इससे हजारों ग्रामीणों का आवागमन बेहतर हो सकेगा। 4.80 करोड़ रुपये से यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड इसका निर्माण कराएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में गांव में पुराना पुल है। जो जर्जर स्थिति में है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रास्ते के जर्जर होने के कारण ग्रामीण काफी समय से पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा भेजे प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत करते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पुल का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4.80 करोड़ की लागत से 80 मीटर पुल का निर्माण हाेगा। जिसके बाद यहां से दोपहिया के अलावा चार पहिया वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। इस लोग मेरठ और गढ़ की तरफ भी आवागमन कर पाएंगे। इस संबंध में कॉरपोरेशन के अभियंता जफर राजा ने बताया कि 80 मीटर नए ब्रिज का निर्माण कराने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद कार्य शुरू करा देंगे।
विज्ञापन




इन गांवों को मिलेगा लाभ

दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, मुरादपुर, आगापुर आदि गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। कुल 12 गांवों के अलावा दूसरे गांवों के ग्रामीणों को भी ब्रिज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed