फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Neighbours got angry after their son was beaten up during a game and strangled an innocent child to death

Hapur News: खेल में बेटे की पिटाई से गुस्साए पड़ोसी ने मासूम को गला दबाकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Neighbours got angry after their son was beaten up during a game

and strangled an innocent child to death
कृष्णा का फाइल फोटो।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)। मोहल्ला सेंगेवाला में बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने ही परिवार वालों के साथ मिलकर घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम कृष्णा का अपहरण किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अपहरण के 24 घंटे बाद शनिवार की रात बच्चे का शव पड़ोसियों की छत पर बरामद हुआ। मृतक घर का इकलौता चिराग था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी राजाराम पत्नी के साथ अपनी ससुराल में रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। राजाराम का आठ साल का बेटा कृष्णा नगर के स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता था। कृष्णा शुक्रवार को वह संदिग्ध दशा में घर के बाहर से लापता हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम बच्चे का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ोसी की छत से बरामद कर लिया। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राजाराम ने पड़ोसी दीपक, उसकी पत्नी रीना और छोटेे भाई सोनू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए अपहरण और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


----------

बेटे की पिटाई से गुस्से में था दीपक, बन गया दरिंदा-

पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन पहले कृष्णा पड़ोसी दीपक के बेटे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेल खेल में दोनों का विवाद हो गया था। जिसमें कृष्णा ने दीपक के बेटे को पीट दिया था। इसी से आरोपी गुस्से में थे और बच्चों के विवाद का बदला लेने के लिए वह दरिंदा बन बैठा। जिसके बाद उसने भाई व पत्नी के साथ मिलकर मासूम को घर के अंदर ले जाकर उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छत पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तलाश कराने में भी साथ घूम रहे थे आरोपी

बच्चे के लापता होने के बाद से दीपक और सोनू राजाराम और मोहल्लेे के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुटे होने का दिखावा कर रहे थे। वहीं, रीना भी कृष्णा के घर पर उसकी मां और परिजनों को धांधस बंधा रही थी।

शव को किया गया जल प्रवाह

पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव रविवार की सुबह गढ़ पहुंचा। बच्चे का शव मोहल्ले में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया है।


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद मुकदमा अपहरण और हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। दीपक, सोनू और रीना को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले और आरोपियों के घर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article