{"_id":"66d9e7e8bad8a4c86a08fb02","slug":"neighbour-rape-with-a-lady-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103915-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पड़ोसी युवक ने महिला को घर में अकेला देख दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है, वह घर पर अकेली रहती है। गांव निवासी युवक उस पर गंदी नजर रखता है, और खेत पर आते-जाते समय गंदी हरकतें करता है। 25 अगस्त की रात वह घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर युवक उसके कमरे में पहुंच गया और दुष्कर्म किया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 76, 333, 131, 352 और 351 (2) के तहत केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।