{"_id":"6828bb10bf8e74a0b103c38d","slug":"ndrf-mockdrill-hapur-news-c-135-1-hpr1005-124530-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने की मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने की मॉकड्रिल
Sat, 17 May 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 May 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । युद्ध जैसे हालात और आपदाओं से निपटने के लिए शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने जिले में मॉकड्रिल की। इस दौरान जिला मुख्यालय में टीम ने अपने सेंटर का बेस बनाया। माक ड्रिल के दौरान ब्रजघाट में एक बस में आग लगने और बुलंदशहर के नरौरा में हादसे की सूचना पर टीम यहां से तैयारियों के साथ रवाना हुई।
जिला आपदा प्रबंधक अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय एनडीआरएफ के उच्च अधिकारियों सहित 120 जवानों की टीम जिले में पहुंची, इसमें एनडीआरएफ के डीआईजी भी शामिल थे। टीम ने पहले जिला मुख्यालय की पार्किंग के पास वाले हिस्से में अपना सेंटर बेस बनाया।
दोपहर के समय ही सेंटर के बेस पर मॉकड्रिल के दौरान सूचना आई कि ब्रजघाट में पुल पर एक बस में आग लग गई है, कई यात्री घायल हो गए हैं। इस पर टीम ब्रजघाट के लिए रवाना हुई। कुछ ही देर बाद बुलंदशहर के नरौरा में युद्ध के बीच हमले की सूचना में हताहत हुए लोगों की सूचना पर टीम वहां के लिए रवाना हो गई। इससे पहले सभी को किस प्रकार से लोगों तक राहत पहुंचानी है, उसकी जानकारी दी गई। माक ड्रिल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
-- --
पिछले दिनों तीन जगहों पर हुई थी मॉकड्रिल--
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच पिछले दिनों जिले में तीन जगहों पर माक ड्रिल हुई थी। यह मॉकड्रिल तीन फैक्टरियों में अग्निशमन, प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मिलकर की थी। इस दौरान दुर्घटना होने पर लोगों को किस प्रकार राहत देनी है और जिले में क्या तैयारी हैं, यह देखा गया।

पिछले दिनों तीन जगहों पर हुई थी मॉकड्रिल