फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   navratra Prosperity worship sought.

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगी समृद्धि

Mon, 03 Oct 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 03 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
navratra Prosperity worship sought.
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आराधना कर परिवार की समृद्धि की कामना की। भोर से ही मंदिरों में देवी के दर्शन व आराधना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


मां ब्रह्मचारिणी के उपासना का मंत्र ‘या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:’ के उच्चारण व माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन


सोमवार को तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने विधि विधान से मां की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीचंडी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दूर-दराज से तमाम श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार नंगे पांव मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

भक्तों की मान्यता है कि मां चंडी नवरात्र भर पूरे दिन चितौली स्थित इसी मंदिर में विराजमान रहती हैं, केवल शाम को आरती के समय ही अन्य मंदिरों में दर्शन देने के लिए पहुंचती है।


नजदीक के गांव दौयमी स्थित प्राचीन माता के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में नवरात्र के मद्देनजर हर व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है।

मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों से श्री चंडी महारानी की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी का शुभारंभ सोमवार सुबह श्री चंडी मंदिर से हुआ।

इसके बाद भगवती गंज, इंद्रलोक, भगवानपुरी, घनश्यामपुरा से किशन गंज होते हुए वापस श्री चंडी मंदिर पर विश्राम किया गया। प्रभात फेरी का बीच-बीच में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर जमकर माता के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed