{"_id":"6330ac6d19a5463a89193daa","slug":"navratra-hapur-news-gbd2450957114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर-घर विराजेंगी मां दुर्गा, तैयारी हुईं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर-घर विराजेंगी मां दुर्गा, तैयारी हुईं पूरी
सार
आज से घर-घर विराजेंगी मां आदिशक्तिहापुड़।इस मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।पहले दिन प्रभात फेरी सुबह पांच बजे श्री चंडी मंदिर से शुरू होकर मिनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी, तगासराय से रामनिवास इंटर कॉलेज वाली गली से चाहकमाल से होते हुए वापिस मंदिर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से घर-घर विराजेंगी मां आदिशक्ति
हापुड़। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार सुबह को होगा। कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। बाजारों में नवरात्र के लिए खरीदारी जमकर की गई। नवरात्रों के लिए मंदिर भी सज कर तैयार हो गए हैं। मंदिरों को विशेष प्रकाश व्यवस्था और फूलों से सजाया गया है।
पहले नवरात्र पर श्रद्धालु माता शैल पुत्री की पूजा अर्चना करेंगे। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। शहर के प्रमुख चंडी मंदिर, मंशादेवी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित नौ देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, हरमिलाप मंदिर, चितौली मंदिर, दोयमी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में सफाई व्यवस्था पूरी हो चुकी है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां के सिद्ध पीठ चंडी मंदिर, दोयमी मंदिर और चितौली मंदिर पर भव्य सजावट तथा सफाई की गई है।
उधर बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। इस मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। उधर श्रद्धालुओं ने भी नवरात्रों के व्रत रखने और पूजा अर्चना करने की तैयारी पूरी कर ली है। गृहणी आंचल तोमर का कहना है कि नवरात्रि की पूजा के लिए पूजा घर की सफाई कर ली गई है। नवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
उपलों की हो रही जबरदस्त मांग
शहरी क्षेत्र में गाय पालन बेहद कम होता है। ऐसे में नवरात्रों में माता की ज्योत करने के लिए उपलों की जबरदस्त मांग होती है। इसी को देखते हुए कुछ ग्रामीण गांव से शहर में बुग्गी में भरकर उपले लाकर बेचते हैं। इसके बाद ही उपलों की मांग पूरी हो पाती है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जनपद के सभी सीओ, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मंदिरों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। मंदिरों और आस-पास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। मिश्रित आबादी में विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अधिक भीड़ वाले मंदिरों, बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया जाए। चेन झपटमारों और मनचलों पर पर विशेष निगाह रखी जाएगी।
श्री चंडी जी की निकलेगी पालकी यात्रा
नवरात्र शुरू होते ही सोमवार से मां आद्यशक्ति श्री चंडी मां की पालकी द्वारा प्रभात फेरी भी शुरू हो जाएगी। पहले दिन प्रभात फेरी सुबह पांच बजे श्री चंडी मंदिर से शुरू होकर मिनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी, तगासराय से रामनिवास इंटर कॉलेज वाली गली से चाहकमाल से होते हुए वापिस मंदिर में संपन्न होगी।