फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   nauchandi express late

Hapur News: नौचंदी और मेरठ-खुर्जा पैसेंजर डेढ़ घंटा लेट

Mon, 23 Dec 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 23 Dec 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
nauchandi express late
हापुड़। सोमवार सुबह ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाने से दैनिक रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई। नौचंदी एक्सप्रेस और मेरठ-खुर्जा पैसेंजर डेढ़ घंटा की देरी से आई, वहीं शटल भी आधा घंटे लेट रही।
विज्ञापन


मेरठ से चलकर खुर्जा को जाने वाली मेरठ-खुर्जा पैसेंजर से रोजाना सैकड़ों यात्री हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं और नौकरी, व्यवसाय के लिए गाजियाबाद, दिल्ली, मुरादाबाद जाते हैं। लेकिन सोमवार सुबह ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। वहीं प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ने भी डेढ़ घंटा इंतजार कराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही बुलंदशहर से तिलकब्रिज जाने वाली शटल ट्रेन भी आधा घंटे की देरी से पहुंची। सुबह ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से चल रहा था, जिस कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन बहाल

हरदोई-बलमाऊ के बीच मसीत रेलवे स्टेशन पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पिछले दो दिन से निरस्त चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से बहाल होगा। ट्रेन के पटरी पर लौटने से लखनऊ आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी। वहीं, प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस भी बुधवार से पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed