{"_id":"64a5a26c6c4da24690016139","slug":"nauchandi-and-kashi-vishvanath-express-has-start-hapur-news-c-135-1-hpr1001-825-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौचंदी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौचंदी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का हुआ संचालन
Wed, 05 Jul 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। पिछले पांच दिन से निरस्त चल रही नौचंदी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का बुधवार से संचालन शुरू हो गया। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
मुरादाबाद मंडल के अलगावान रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नौ अपडाउन ट्रेनों का संचालन 30 जून से चार जुलाई तक के लिए निरस्त किया गया था। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुककर चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ व राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल रहीं। तीनों ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को परेशान होगा पड़ा, इन मार्गों पर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का बोझ बढ़ गया। धक्कामुक्की के बीच यात्रियों को सफर करना पड़ा। बुधवार से नौचंदी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पटरी पर लौट आई। जबकि मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार से बहाल हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया है।