फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Namaz read in Srichandi temple attempt to disturb religious harmony

श्रीचंडी मंदिर में पढ़ी नमाज: धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, डीएम, एसपी ने लिया जायजा, पुलिस फोर्स मुस्तैद

Fri, 09 Jun 2023 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

मंदिर परिसर में डीएम व एसपी को जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4.40 बजे एक व्यक्ति मंदिर के अंदर घुस गया। उसने कपड़ा बिछाया और नमाज पढऩी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Namaz read in Srichandi temple attempt to disturb religious harmony
मंदिर को गंगा जल से धुलते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चंडी रोड स्थित श्रीचंडी देवी मंदिर में शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध व्यक्ति ने नमाज पढ़ी। पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और मुख्य पुजारी ने इसे देखा। कुछ ही देर में सूचना शहर में फैल गई, हिंदू संगठन और समाज के लोगों ने मंदिर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। डीएम, एसपी समेत आला अधिकारियों ने सीसीटीवी की सीडीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

मंदिर परिसर में डीएम व एसपी को जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 4.40 बजे एक व्यक्ति मंदिर के अंदर घुस गया। उसने कपड़ा बिछाया और नमाज पढऩी शुरू कर दी। उस समय मंदिर में मुख्य पुजारी के साथ कुछ ही श्रद्धालु मौजूद थे, जिसे उन्होंने टोकना भी मुनासिब नहीं समझा। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर जाकर इसकी जानकारी दी तो शहर में यह बात आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन

 


बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग और संगठन के पदाधिकारी मंदिर परिसर में पहुंच गए। उन्होंने माता रानी का उद्घोष करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस दौरान सीसीटीवी की सीडीआर निकालकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोपहर करीब 12 बजे डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी मुकेश मिश्र मंदिर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम का जायजा लेने के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदु समाज के लोगों ने गंगा जल छिड़कर मंदिर को पवित्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed