{"_id":"68d9620121766880160d65bf","slug":"nagar-palika-caught-monkey-hapur-news-c-135-1-hpr1005-130846-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शहर में पकड़े जाएंगे एक हजार बंदर, पालिका लाएगी प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शहर में पकड़े जाएंगे एक हजार बंदर, पालिका लाएगी प्रस्ताव
Sun, 28 Sep 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर में बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव ला रही है। इसमें एक हजार बंदरों को पकड़वाने की योजना है। नगर पालिका संबंधित ठेकेदार को एक बंदर पकड़ने पर 750 रुपये देगी।
पिछले कुछ दिनों से शहर में बंदरों के हमले बढ़ रहे हैं। पैदल से लेकर दोपहिया वाहन चालकों पर बंदरों के झुंड हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसके कारण लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान पहुंच रहा है। कई घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी हैं। इन वीडियो को देखकर लोग परेशान भी हो जाते हैं। वर्तमान में शहर के मुख्य बाजारों से लेकर मोहल्लों तक में बंदर हर दिन उत्पाद मचाते हैं। कोई ऐसा मोहल्ला या बाजार छूटा हुआ नहीं है जहां बंदरों के कारण लोग परेशान न हों। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने एक हजार बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ये प्रस्ताव पालिका द्वारा आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके लिए प्रति बंदर को पकड़ने पर करीब 750 रुपये खर्च होंगे।
कोट-
शहर में बंदरों को पकड़वाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखेंगे। प्रस्ताव पास होते ही बंदरों को पकड़वाकर दूसरे स्थानों पर छोड़ा जाएगा। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
पिछले दिनों बंदरों के हमले में घायल हुए लोग
23 अगस्त : आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सुबह साइकिल से ट्यूशन जा रही थीं। पक्का बाग मंडी में बंदरों के झुंड ने छात्राओं को घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान छात्राओं की स्कूल की ड्रेस भी कई जगह से फट गई। बंदरों के इस हमले में छात्रा मोनिका, अंकिता व रूचि बंदरों में घायल हो गईं।
23 सितंबर : विवेक विहार कॉलोनी में बंदरों के एक झुंड ने स्कूटी सवार महिला, उसके साथ मौजूद एक बच्चे और किशोर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्कूटी मकान की दीवार से टकराकर नाली में गिर गई। एक घर में छिपकर जैसे-तैसे कर तीनों ने अपनी जान बचाई। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
--
चार सितंबर : बुजुर्ग व्यापारी आनंद प्रकाश अग्रवाल की पक्का बाग मंडी में किराना की दुकान है। दुकान खोलने के दौरान पांच से छह बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले के कारण वह गिर गए। इस बीच एक बंदर ने उनकी कमर पर काट लिया। जमीन पर गिरने से उनके हाथ, पैर और कमर में चोट लगी है।
21 सितंबर : कोठी गेट के मोहल्ला लक्ष्मण गली में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीन सेठी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान गली में दौड़ लगाकर बंदरों से बच पाए। मकान की दीवार से टकराकर पैर में चोट लगने से वह घायल हो गए। प्रवीन सेठी सुबह के समय घर का सामान लेकर स्कूटी से लौट रहे थे।