{"_id":"63ce6c7c322c070e6f7a66da","slug":"na-hapur-news-c-30-1-20430-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तालाब में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शेखपुर में दो वर्षीय मासूम खेलते खेलते तालाब में गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव शेखपुर निवासी प्रशांत शर्मा का मकान गांव में तालाब के किनारे स्थित है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उसका दो वर्षीय पुत्र कुंज घर के बाहर ही खेल रहा था। खेलता खेलता कुंज तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से उसमें गिर गया। काफी देर तक बच्चे के न मिलने पर खोजबीन की गई। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया। हालांकि परिजन बच्चे के जीवित होने की आस में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने तालाब की चार दीवारी कराने की मांग की है, ताकि दोबारा से कोई हादसा नहीं हो सका। कुंज माता पिता की इकलौती संतान था। उसका फरवरी माह में दूसरा जन्मदिन था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
--