फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Muslim boy took minor girl to temple people caught him and handed over to police

UP: नाबालिग लड़की को लेकर मंदिर पहुंचा मुस्लिम लड़का, वैंलेटाइन पर की ऐसी हरकत; लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Sat, 14 Feb 2026 09:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 09:51 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं और सहमति से यहां आए थे। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Muslim boy took minor girl to temple people caught him and handed over to police
नाबालिग किशोरी को मंदिर लेकर गया मुस्लिम लड़का - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ नगर के दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर में एक मुस्लिम नाबालिग एक किशोरी को लेकर पहुंच गया। दोनों की हरकतों के बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे मनाने गए थे दोनों
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी मुस्लिम किशोर एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को वैलेंटाइन डे के अवसर पर दोनों सुबह मंदिर में मिलने के लिए पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूल और चॉकलेट देते पकड़े गए
इस दौरान दोनों एक दूसरे को गुलाब के फूल, चॉकलेट देने लगे। लोगों को इसकी भनक लगी तो लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मामले की जानकारी हिंदू संगठनों के कुछ लोगों को भी दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुलाकर सौंपा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं और सहमति से यहां आए थे। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed