फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murder of boy, mother complain sp

Hapur News: युवक की गला दबाकर हत्या का आरोप

Wed, 07 Jun 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
murder of boy, mother complain sp
हापुड़। पति की मौत के बाद मुरादाबाद में दूसरी शादी करके रह रही महिला ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए एसपी से शिकायत की है। उसके दो बेटे हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव घुंंघराला में अपनी बुआ के साथ रहते थे। जिनमें एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब महिला ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए शिकायती पत्र में जिला बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गढिय़ा निवासी जगरोशनी ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव खदुआ निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। जबकि उसके पुत्र नरेश व बंटी थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में बुआ के घर रह रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि 20 मई को उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई और मामला आत्महत्या का दर्शाकर पुत्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी उसे जानकारी तक नहीं दी गई। अब पता चलने पर वह यहां पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि संबंधित थाना पुलिस को मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed