फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   murder

रंजिशन हुआ था सुजीत भाटी पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:30 PM IST
सार

रंजिशन हुआ था सुजीत भाटी पर हमलासंवाद न्यूज एजेंसीगढ़मुक्तेश्वर।करीब ढाई साल पहले उसके भाई आदेश का सुजीत से विवाद हो गया था।जिसके आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने पहले तो घटना में शामिल होने से इंकार किया, लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में साजिश रचना कबूल कर लिया।

विज्ञापन
murder

विस्तार

रंजिशन हुआ था सुजीत भाटी पर हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में रविवार की सुबह तीन लोगों पर नकाबपोश हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने साजिश रचने वाली एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों हमलावर अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सुजीत भाटी पर रंजिशन हमला किया गया था।
सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गांव देवली में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक से लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने देवली निवासी सुजीत भाटी, वीरेंद्र भाटी और शरफुद्दीन पर पिस्टलों से कई राउंड फायरिंग की थी। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सुजीत भाटी को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहीं उपचार के दौरान शरफुद्दीन की सोमवार को मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर सिंभावली पुलिस, स्वाट समेत तीन टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह दो आरोपियों अंकित निवासी गांव डेरियो रछोती, जो गांव अट्टा में शराब की दुकान पर सेल्समैन है और पूनम उर्फ बिट्टू निवासी गोविंदपुरी जनपद मेरठ को गांव अट्टा के शराब ठेके से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने फायरिंग करने वालों के नाम शाका उर्फ हिमांशु निवासी गांव मीवा और मिथुन निवासी गांव अटोरा थाना मवाना जिला मेरठ बताए हैं।
विज्ञापन

जान से मारने को किया था हमला, एक साल पहले हुआ था विवाद
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूनम ने बताया कि गांव देवली में उसका मायका है। करीब ढाई साल पहले उसके भाई आदेश का सुजीत से विवाद हो गया था। विवाद के एक माह बाद आदेश की मौत हो गई। वह भाई की मौत का जिम्मेदार सुजीत को मानती थी, जिसके चलते उसने सुजीत की हत्या का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के पास रुके थे हमलावर
इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की रात हमलावर हिमांशु और मिथुन गांव अट्टा पहुंच गए थे। जो अंकित के पास शराब की दुकान पर रुके। दोनों रात को शराब की दुकान के पास बने कमरे में रुके थे।

सर्विलांस की मदद से खुला मामला
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्षेत्र समेत जनपद मेरठ के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद मोबाइल फोनों को भी सर्विलांस पर लगाया गया। इस दौरान पूनम और हमलावरों के मोबाइलों पर बातचीत होना सामने आया। जिसके आधार पर पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने पहले तो घटना में शामिल होने से इंकार किया, लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में साजिश रचना कबूल कर लिया। जिसने बताया कि सुजीत की हत्या के लिए उस पर हमला कराया गया था।
हमलावरों की तलाश हुई तेज
इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग करने वाले मिथुन और हिमांशु की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिन्हें बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed