फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Munna was murdered by strangulation, suspicion on associates

Hapur News: गला घोंटकर की थी मुन्ना की हत्या, साथियों पर शक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Munna was murdered by strangulation, suspicion on associates
मृतक मुन्ना का फाइल फोटो।
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड किनारे खेत पड़े मिले मुन्ना(55) की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। आशंका है कि साथियों ने ही किसी विवाद के चलते मुन्ना की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस फोन कॉल डिटेल और सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने चितौली रोड के किनारे करीब 55 वर्षीय शव पड़ा दिखाई दिया था। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फॉर्रेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त ईदगाह कालोनी बर्फ खाने के सामने रहने वाले मुन्ना के रूप में हुई थी। उसके शरीर और गले पर चोट के भी निशान थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाने से आया है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया परिजन की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed