फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipality sent notice to 400 building owners for not paying tax

Hapur News: नगर पालिका ने टैक्स जमा न करने पर 400 भवन स्वामियों को भेजा नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipality sent notice to 400 building owners for not paying tax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र के हजारों गृह स्वामी नगर पालिका का करोड़ों रुपये का टैक्स दबाकर बैठे हैं। नगर पालिका ने टैक्स न जमा करने वाले 400 भवन स्वामियों को नोटिस भेजा हैं। इसके साथ ही बड़े बकाएदारों की भी सूची तैयार की जा रही है।

नगर पालिका क्षेत्र में 48 हजार 81 भवन पंजीकृत हैं। पालिका प्रशासन घरों और प्रतिष्ठानों को पानी, सीवरेज समेत अन्य सुविधा प्रदान कराता है। जिसके लिए नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले भवनों पर कर लगाकर वसूली करने के लिए सरकार ने अधिकृत किया हुआ है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-23 में नगर पालिका को 11.74 लाख रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला है। लेकिन अभी तक करीब सात करोड़ रुपये का राजस्व की पालिका को प्राप्त हो सका है। ऐसे में अधिकारी अधिक से अधिक राजस्व बढ़ाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस माह औसतन 20 हजार रुपये टैक्स बकाया वाले 400 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। कर निर्धारण अधिकारी एससी भारती ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पंजीकृत भवनों से टैक्स वसूल कर रही है। जिन लोगों पर बकाया है उनकी सूची तैयार कर नोटिस भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed