फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Municipality did not buy street lights for three years

Hapur News: नगर पालिका ने तीन साल से नहीं खरीदीं स्ट्रीट लाइटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Municipality did not buy street lights for three years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर के विकास के लिए भले के दावे किए जाते हैं, लेकिन सच्चाई उजागर हो जाती है। नगर पालिका द्वारा पिछले तीन साल से शहर की गलियों का अंधेरा दूर करने के लिए लाईटें नहीं खरीदी जा सकी है। अधिकतर मोहल्लों में लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात में अधिकतर गलियों में अंधेरा छाया रहता है। कालोनी के लोगों के साथ ही वार्ड के सभासद भी पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए पालिकाध्यक्ष और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।

नगर पालिका चुनाव से पूर्व सभासदों द्वारा अपने वार्डो के विकास के लिए जनता से वादे किए गए थे। पालिका की पहली बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पास भी कर दिया गया। लेकिन बोर्ड बैठक बीत जाने के बाद भी एक भी प्रस्ताव का टेंडर भी अभी तक नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन


शहर के रफीकनगर, इंद्रलोक, कृष्णा नगर, श्रीनगर, आवास विकास, त्रिलोकीपुरम, गांधी विहार, भंडा पट्टी सहित अधिकतर वार्डो में पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट पड़ी है। विद्युत खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट मात्र शोपीस बनकर रह गई है। जिनकी मरम्मत के लिए कालोनी के लोगों के साथ ही वार्डो के सभासद भी पालिकाध्यक्ष पुष्पा सिंह व प्रकाश विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बजट का अभाव का बहाना लेकर जल्द इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। सभासद नितिन पाराशर, रिजवान कुरैशी, मुशीर, कुसुम, पवन भास्कर, मोहम्मद नदीम, मरगूब हसन, मुकेश कुमार ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाईटें खरीदी गई थी, जो अधिकतर खराब हो चुकी है। शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। इस संबंध में अनेक बार मांग की जा चुकी है, लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, समाधान नहीं किया जा सका है।


नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा सिंह का कहना है कि जिन वार्डो में स्ट्रीट लाइट की समस्या है वहां टीम भेजकर लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा।

आवारा कुत्तों, बंदरों से निजात की भी उठाई मांग

नगर पालिका की प्रथम बोर्ड बैठक में आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया गया था। जिसके बाद इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी एक माह के अंदर टेंडर जारी कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी इसका भी समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में सभासद मुकेश कुमार, अमित, नितिन पाराशर सहित अन्य सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पुष्पा सिंह से मुलाकात कर आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article