फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mukesh kardam murder

Hapur News: मुकेश के सिर पर किए अनगिनत वार, अधिक रक्तस्राव से हुई मौत

Fri, 22 Sep 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 22 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
mukesh kardam murder
हापुड़। लज्जापुरी गली नंबर 10 में हुई मुकेश कर्दम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा जरूर हुआ है कि मुकेश की हत्या के दौरान सिर पर लोहे की किसी वस्तु से अनगिनत वार किए गए। इसके अलावा उसका हल्का गला काटा गया। ऐसे में घंटों तक रक्तस्राव होने के बाद उसने दम तोड़ दिया। शव तीन दिन पुराना है, ऐसे में जिस दिन मुकेश के फोन से संपर्क होना बंद हुआ, उसी दौरान उसकी हत्या हुई।
विज्ञापन


टैंट व किराना व्यापारी मुकेश कर्दम लज्जापुरी में पत्नी कृष्णा व दो पुत्र व एक पुत्री के साथ रहते थे। 18 सितंबर को मुकेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गया था। पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़कर वह घर लौट आया था। 19 सितंबर की रात तक पत्नी ने मुकेश से बातचीत की थी। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। किसी अनहोनी की आशंका के कारण बृहस्पतिवार सुबह पत्नी बच्चों के साथ वापस लौटी तो उसका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। मुकेश के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके हाथ पैर बंधे थे। ससुराल पक्ष के शक पर पुलिस ने मृतक के भाइयों को हिरासत में लिया था। आशंका थी कि जमीन के विवाद में भाइयों ने ही उसका कत्ल किया है। लेकिन पूछताछ में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। लेकिन मामले में कोई सफलता अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन




सीसीटीवी में घर में घुसता नजर आ रहा व्यक्ति

आसपास के सीसीटीवी में देर रात केवल एक व्यक्ति घर में घुसता नजर आ रहा है। जो तड़के निकला। लेकिन सवाल ये है कि एक व्यक्ति इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता। छत का रास्ता खुला होने के कारण आशंका है कि छत के रास्ते भी हत्यारे घर में दाखिल हुए। अब पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी व मृतक की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द होगा घटना का खुलासा

फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सर्विलांस और दूसरी टीमें सुराग की तलाश कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।-अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed