फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Motorcyclist dies in accident near Monad University

Hapur News: मोनाड यूनिवर्सिटी कट पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies in accident near Monad University
पिलखुवा। मोनाड यूनिवर्सिटी कट के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार तड़के हुए बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जनपद महोबा, थाना श्रीनगर, गांव किशोरगंज बिलहरी निवासी हिमाचल (26), हाल निवासी आकाश नगर, गाजियाबाद की मौत हो गई। जबकि जनपद महोबा, थाना खन्ना, गांव खुर्द मुबई निवासी दीपू (28), हाल निवासी आकाश नगर, गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि बाइक हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed