{"_id":"57af405f4f1c1bc02bee4505","slug":"mother-dies-during-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा की मौत पर भड़के परिजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान जच्चा की मौत पर भड़के परिजन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 13 Aug 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Images
प्रसव के दौरान जच्चा की मौत होने पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सिंभावली क्षेत्र के वैठ निवासी फारूख की पत्नी सीमा (22) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार देर रात सिंभावली स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां सीमा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से सीमा की हालत और गंभीर हो गई। उसे हापुड़ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया,
विज्ञापन
जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन शनिवार सुबह सिंभावली पहुंचे, जहां उन्हाेंने चिकित्सक को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराकर हंगामा कर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। एसआई एसके यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया है।