{"_id":"663279f3d3bc510c3a011c28","slug":"mother-and-son-beaten-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110114-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार सवार युवकों ने मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार सवार युवकों ने मां-बेटे को पीटा
Wed, 01 May 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 01 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव सबली से रघुनाथपुर जाने वाले रास्ते पर कार सवार कुछ लोगों ने एक मां के साथ बाइक पर जा रहे युवक को जमकर पीटा। वहीं, बचाव करने आई युवक की मां को भी आरोपियों ने पिटाई की है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी राहुल गिरी ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां को बाइक से अपने मामा के यहां पिलखुवा ले जा रहा था। इस दौरान आगे चल रही तीन कारों से आगे निकालने के लिए जैसे ही उसने हॉर्न दिया तो कार सवार लोगों ने उसे रघुनाथपुर जाने वाले रास्ते पर रोक लिया। कार सवार सन्नी, रोबिन गुर्जर व सूरज गुर्जर निवासीगण गांव सबली और छह अज्ञात आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, बचाव करने आई उसकी मां को भी पीटा। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी सन्नी त्यागी, रोबिन गुर्जर व सूरज गुर्जर निवासी गांव सबली और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।