फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Monkeys filled the tank with water thrown from the roof, survivors.

बंदरों ने पानी से भरी टंकी छत से फेंकी, बचे लोग

Wed, 03 Feb 2016 01:31 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
Monkeys filled the tank with water thrown from the roof, survivors.
नगर पालिका अफसरों के उदासीनता से लाइन पार के इलाके में बंदरों का आतंक है। पिछले एक सप्ताह में बंदर 12 लोगों को काटकर जख्मी कर चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बंदरों ने एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी को सड़क पर फेंक दिया। इससे कई लोग घायल होने से बच गए। बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नगर पालिका ने करीब डेढ़ साल पहले बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान जोर-शोर से चलाया था। तब नगरवासियों को काफी हद तक बंदरों के हमलों से निजात मिली थी। अब बंदरों के हमले फिर से बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


लाइन पार इलाके की पंचवटी कॉलोनी में दो दिन पहले पूनम सिरोही को बंदरों ने काट लिया, जब वह कपड़े सूखाने छत पर गई थी। मोहल्ले के ही बच्चे हर्षित और लकी को भी बंदरों ने जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर के अंदर छोटू, शाहरूख, मालती, विवेक सहित 12 लोगों को बंदर काट चुके हैं। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली शोभा देवी के मकान की तीसरी मंजिल पर रखी पानी की टंकी को सड़क पर फेंक दिया।


जिसमें कई लोग बच गए। यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। बंदरों से निजात दिलाने के लिए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि बंदरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन चुप है।

बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। - सुनील सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed