Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on three brothers and sisters

Hapur News: सर्वोदय नगर में बंदरों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला

Tue, 12 Dec 2023 10:53 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
monkey attack on three brothers and sisters
पिलखुवा। सर्वोदय नगर मोहल्ले में सोमवार को घर से बाहर सड़क पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया, वहीं एक बच्ची भगदड़ में गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल बच्चों को चिकित्सक के भर्ती कराया। वहीं उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिलखुवा में बंदर खूंखार होते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी पर हमला करते रहते हैं। सोमवार को भी सर्वोदय नगर मोहल्ले में बंदरों ने बच्चों पर हमला कर दिया। सर्वोदय नगर निवासी जितेंद्र कुमार के तीनो बच्चे कुश, शिवांक और शिवी घर के बाहर खेल रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। बंदरों ने कुश और शिवांक को काटकर घायल कर दिया, जबकि शिवी भगदड़ में सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। बच्चों की चीख सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने बंदरों को भगाया। आनन फानन में, बच्चों को चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने बच्चों की पट्टी की और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। लोगों का कहना है कि बंदरों और कुत्तों के डर के कारण हाथ में डंडा लेकर घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। बाजार से मिठाई, फल एवं सब्जी खरीद कर घर लाना मुश्किल हो गया है। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। पूर्व में भी टेंडर निकाल कर 972 बंदरों को पकड़वाया गया था। शहर वासियों को कुत्तों और बंदरों के आतंक से शीघ्र ही निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ब्रीडिंग सीजन होने के कारण खूंखार हो रहे बंदर-कुत्ते

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि संख्या में अधिक और ब्रीडिंग सीजन होने के कारण बंदर व कुत्ते खूंखार हो गए हैं। दरअसल, लोगों ने इनसे बचने के लिए उपाय करने शुरू कर दिए हैं। खुले में खाद्य पदार्थ लोग नहीं रखते। मकानों को भी जाली से कवर कर दिया गया है। ऐसे में बंदरों व कुत्तों को भोजन को कमी हो गई है। ऐसे में इनके आक्रामक होने का यह भी एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह में 2400 लोगों ने लगवाई वेक्सीन-
बंदर और कुत्ते किस प्रकार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हापुड़ में पिछले एक सप्ताह में सरकारी अस्पतालों में करीब 2400 लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में करीब 350 लोगों को बंदर और कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। बड़ी बात है कि इनमें 40 प्रतिशत संख्या बच्चों की है।

छह माह में दर्जनों पर किया हमला
शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक है। पिछले छह माह में दोनों दर्जनों मासूमों और महिला-पुरुषों पर हमला कर चुके हैं। पिछले दिनों बंदरों ने मोहल्ला रजनी बिहार, गढ़ी, शिवाजी नगर, मंडी, गांधी कॉलोनी, रमपुरा समेत कई महिला-पुरूष और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं।



नवंबर में 750 लोगों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन
पिलखुवा सीएचसी और पीपीसी में नवंबर में 750 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगी है। हालांकि इनमें बंदरों के अलावा कुत्ता, छिपकली एवं चूहे के काटने वाले मरीज भी शामिल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शेखर कुमार का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्र में वैक्सीन उपलब्ध है। रोजाना मरीज वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed