फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   monkey attack on a old lady

Hapur News: बंदरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला

Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on a old lady
हापुड़। नगर के मोहल्ला श्रीनगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बंदरों ने घर के अंदर बैठकर अखबार पढ़ रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया है। बंदरों ने महिला के चार जगह काटा है। आए दिन बंदर किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका कुछ नहीं कर रही है, इससे लाेगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि उनकी मां इंद्रेश गुप्ता मंगलवार को घर के अंदर बैठकर अखबार पढ़ रही थीं। उस समय घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। तभी आठ से दस बंदरों का झुंड अचानक से घर में घुस गया और उनकी मां के पैर और हाथ पर काट लिया। जिसके बाद मां का अस्पताल में उपचार कराया गया है। उन्हाेंने बताया कि मोहल्ले में पिछले 15 दिन में यह पांचवीं घटना हुई है। नगर पालिका में बंदरों को पकड़वाने के लिए शिकायत की गई थी। इसके बाद भी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन




लोगों ने लगवा रखे हैं लोहे के जाल

बंदर घर के अंदर न घुसे। इसलिए मोहल्ले में लोगों ने घरों पर लोहे व स्टील के जाल लगवा रखे हैं। इसके बाद भी बंदर घर के दरवाजे खुलते ही अंदर घुस जाते हैं। यहां तक कि सड़क पर लोगों का अकेले गुजरना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में बच्चाें ने खेलना तक इस कारण बंद किया हुआ है। यहां तक कि लोगों ने अकेला टहलना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-

मोहल्ले में टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलवाया जाएगा। संबंधित अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

- मनोज कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed