फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mohsin was away from his wife and mother

Hapur News: पत्नी और मां से अलग रहता था मोहसिन, सोनम के कमाए रुपयों पर करता था ऐश

Mon, 24 Jul 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
mohsin was away from his wife and mother
हापुड़। धर्म छिपाकर सोनम से दोस्ती और उसकी मौत का जिम्मेदार आरोपी मोहसिन अपनी पत्नी और मां से अलग रहता था और कभी-कभी ही घर जाता था। उसकी पत्नी को भी उसके इस अफेयर की जानकारी नहीं थी। कुल मिलाकर वह पिछले दो सालों से सोनम के कमाए रुपयों पर ऐश कर रहा था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिंभावली निवासी 30 वर्षीय सोनम अपने पति से तलाक के बाद मोहसिन उर्फ राहुल नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह फ्रीगंज रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। आरोपी भी उसी के साथ नौकरी करता था। रविवार को सोनम दूसरी मंजिल से कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहसिन ने उसकी बहन को लव जिहाद में फंसाने के लिए उसने अपना धर्म छिपाए रखा। उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर और पिछले करीब दो वर्षों से वह बहन के साथ दिल्ली रोड पर आनंद विहार स्थित एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रह रहा था।
विज्ञापन

युवक ने आरोप लगाया कि हाल ही उसे राहुल के असली धर्म के बारे में पता चला था, जिसके बाद से वह उसका उत्पीड़न कर रहा था। जिसके बाद नर्स ने अपने परिजनों से इस बात के बारे में बताया था। रविवार रात भी उसने उसे पीटा, जिसके बाद सोनम ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनम के रुपयों पर ऐश कर रहा था आरोपी

आरोपी मोहसिन सोनम के कमाए रुपयों पर ऐश कर रहा था। दो साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और सोनम अपनी एक सहेली के फ्लैट में लेकर उसे रहने लगी। बीच में वह उससे रुपये लेता रहता था। सोनम ने हाल ही में उसे एक बाइक भी लेकर दी थी। ऐसे में वह कभी कभार ही अपने घर जाता था। जिसके कारण वह अपनी पत्नी व दो बच्चों पर भी ध्यान नहीं देता था। इससे पहले भी उसके कई युवतियों से संबंध बताए जा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहसिन अपने पिता का इकलौता पुत्र है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उसके पिता की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed