{"_id":"abb303db21a0e985c4c616048623d87a","slug":"mobie-van-will-collecting-bijli-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर के दरवाजे पर जमा करें बिजली का बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर के दरवाजे पर जमा करें बिजली का बिल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए काउंटरों पर लगी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विद्युत निगम द्वारा चालू की गई मोबाइल वैन सेवा के तहत उपभोक्ता घर के बाहर ही बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
हापुड़ के उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 210 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली न होने पर निगम के अफसरों को शासन से समय-समय पर दिशा निर्देश मिलते रहते हैं।
बिजलीघरों पर बने बिल काउंटरों पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में परेशानी होती है। उपभोक्ताओं को समस्या से निजात दिलाने के लिए अब मुख्यालय से निगम अफसरों को मोबाइल वैन मिल चुकी है।
विज्ञापन
ये वैन आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें ऑनलाइन बिल जमा किए जाने की व्यवस्था भी की गई है।