{"_id":"58e50c1d4f1c1bdc315b5da9","slug":"mnrega-workers-job-card-linked-from-aadhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक होंगे मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक होंगे मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 05 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
मनरेगा में धांधली न की जा सके, इसके लिए सरकार ने नया कदम उठाया है। अब मजदूरों का जॉब कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिसके बाद भुगतान सीधा उनके खाते में पहुंचेगा।
विज्ञापन
जिले में करीब 8425 जॉब कार्ड धारक हैं, जिसमें 7022 सक्रिय हैं। सबसे पहले सक्रिय कार्ड धारकों का आधार लिंक कराने का कार्य किया जा रहा है। अफसरों का मानना है कि आधार लिंक होने से श्रमिक की पहचान संबंधी पूरा विवरण सत्यापित हो जाएगा।
विज्ञापन
इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी। शासन ने इसके लिए सभी रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने तैनाती वाले गांवों में श्रमिकों के आधार लेकर लिंक कराने का कार्य 15 अप्रैल तक पूरा कर लें।
विज्ञापन
जॉब कार्ड आधार से लिंक होने के बाद मजदूरों का भुगतान सीधा उनके खाते में पहुंचेगा।
परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया कि सक्रिय कार्ड धारकों में से 65 फीसदी के आधार लिंक हो गए हैं। 15 अप्रैल तक हर हाल में यह कार्य पूरा करने का प्रयास चल रहा है। इस काम में लगे सभी लोगों को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं।