{"_id":"6a0361366d57ee2fc2006a45","slug":"mla-furious-over-use-of-poor-quality-material-in-drain-warns-of-action-hapur-news-c-135-1-hpr1005-141325-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नाले में खराब गुणवत्ता के प्रयोग पर बिफरे विधायक, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नाले में खराब गुणवत्ता के प्रयोग पर बिफरे विधायक, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
हापुड़। मीनाक्षी रोड से गढ़ गेट पुलिस चौकी और अयोध्यापुरी की तरफ बनाए जा रहे नाला निर्माण को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने शिकायत की। इस पर विधायक विजयपाल आढ़ती ने पालिका के अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। साथ ही नाले के निर्माण में खराब गुणवत्ता के प्रयोग पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर पालिका द्वारा इस मार्ग पर जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय निवासी अंकित कुमार, मनीष प्रजापति, विशाल सैनी आदि विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी के साथ नाले का निर्माण भी चल रहा है, लेकिन बिना अतिक्रमण हटवाए, खराब गुणवत्ता और कम चौड़ाई के नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
इस पर विधायक स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जलनिकासी के लिए ही नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यदि कम चौड़ाई का नाला बनेगा तो फिर यह समस्या बरकरार रहेगी। इसलिए अतिक्रमण हटवाकर नाले की चौड़ाई को बढ़ाया जाए। जिससे कि पानी की निकासी बेहतर हो। उन्होंने निर्माण में खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वह नाले की चौड़ाई को बढ़वाने के लिए कुछ इंच जमीन दे दें। इस पर लोगों ने जमीन देकर निर्माण को कराने की बात कही।
विज्ञापन
-- --
वीसी ने गढ़ रोड पर नाले का किया निरीक्षण--
एचपीडीए के वीसी मुकेश चंद्र ने मंगलवार की सुबह को गढ़ रोड पर नाले का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और ठेकेदार को आदेश दिए कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए। बारिश से पहले लोगों को राहत मिलनी चाहिए। नाले की चौड़ाई, ऊंचाई को ध्यान में रखकर निर्माण कराया जाए।

वीसी ने गढ़ रोड पर नाले का किया निरीक्षण