फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   mla annoyed from officers

Hapur News: अधिकारियों से विधायक नाराज, प्रभारी मंत्री की बैठक में जाने से इन्कार

Sat, 30 Dec 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
mla annoyed from officers
हापुड़। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समक्ष सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। विधायक ने अधिकारियों पर विभिन्न मामलों में उदासीनता और कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। इससे पहले सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान विधायक नाराज होकर बाहर ही बैठ गए। डीएम के मान मनव्वल के बाद अंदर पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेेने के लिए पहुंचे थे। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सुबह प्रभारी मंत्री को भाजपा नेताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन बैठक में उपस्थित नहीं हुए। वे बैठक के बाहर ही एक कुर्सी पर बैठ गए और अंदर जाने से इन्कार कर दिया। उनसेे बैठक में उपस्थित न होने का कारण पूछा गया तो वे भड़क उठे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब अधिकारी उनकी बात सुनते ही नहीं हैं तो वे ऐसी बैठक में जाकर करें क्या। विधायक की नाराजगी का पता चलते ही अधिकारियों को पसीना छूट गया। अधिकारी खुद उन्हें लेने के लिए बाहर आए और मान मनव्वल कर अंदर ले गए।
विज्ञापन




विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

विधायक विजय पाल आढ़ती ने बैठक के अंदर पहुंचकर भी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने आरोप लगाया कि अधिकारी नहीं सुनेंगे तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे। हमसे जनता की उम्मीदें रहती हैं अगर उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा तो इससे सरकार की छवि भी धूमिल होगी। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारियों ने तमाम मामलों में शिकायत शुरू की। जिस पर डीएम प्रेरणा शर्मा समेत अन्य अधिकारी जवाब देते रहे। इस दौरान मंत्री लगातार विधायक को शांत रहने के लिए कहते रहे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी अधिकारियों पर जनता के कार्यों को न करने समेत गंभीर आरोप लगाए। बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान एसडीएम हापुड़, बीएसए, वन विभाग, ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर आरोप लगे। बीएसए और उनके कार्यालय पर आरटीई में दाखिले में फर्जीवाड़े के आरोप लगे। बैठक के दौरान कई बार मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता की समस्याओं का हो निस्तारण

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि उनकी मंशा है कि अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करें। आरटीई में होने वाले दाखिलों का सही तरीके से सत्यापन और गलत पाए जाने पर सही जांच हो। इन सभी मुद्दों को उन्होंने बैठक में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed