{"_id":"57794a154f1c1b6d697f9da4","slug":"mission-district-24-percent-of-children-deprived-of-rainbow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष से वंचित जिले के 24 फीसदी बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष से वंचित जिले के 24 फीसदी बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
इंद्रधनुष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि सात जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए शुरू किए गए मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण से जिले के 24 फीसदी बच्चे वंचित हैं। तीसरे चरण के अंतिम पड़ाव का मिशन 8 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सेशन में 10817 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके सिंह शनिवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हो रहे थे।
उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद मिशन इंद्रधनुष के तहत वर्ष 2020 तक 90 फीसदी बच्चों को प्रतिरक्षित करना है। प्रदेश में औसतन 74 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि हापुड़ में 76 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव ने बताया 8 जुलाई से शुरू होने वाले अंतिम चरण में 1088 सेशन लगाए जाने हैं, मिशन के तहत 10817 बच्चों का टीकाकरण होना है, वहीं 2893 गर्भवती महिलाओं को टीके लगेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मिशन को सफल बनाने के लिए डयू लिस्ट तैयार की जा रही है। टीकाकरण से एक दिन पूर्व आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, कार्यकत्री गांव, शहर में घर-घर जाकर चिंह्ति बच्चों के अभिभावकों को लैटर सौपेंगी। इंद्रधनुष के तहत लगने वाले टीके से बच्चों में टीबी, पोलियो, काली खांसी, खसरा, दीमागी बुखार, टिटनेस, गलघोटू रोग नहीं फैलता। पर्याप्त मात्रा में टीकाकरण की वैक्सीन मिल चुकी है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी व यूनिसेफ के जिला कॉर्डिनेटर बदरे आलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन