फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   misbehave with lady advocate

Hapur News: महिला अधिवक्ता से अभद्रता पर कलक्ट्रेट में हंगामा

Fri, 18 Aug 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
misbehave with lady advocate
हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी पर महिला अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि कर्मचारी के माफी मांगने पर अधिवक्ता शांत हो गए और कचहरी लौट गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक महिला अधिवक्ता किसी कार्य के लिए जिलाधिकारी कार्यालय गई थी। जहां पर तैनात कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसकी सूचना कचहरी में अधिवक्ताओं को मिली तो बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने उक्त कर्मचारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देते हुए उक्त कर्मचारी ने मौके पर आकर अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी अधिवक्ता के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस दौरान रामनिवास सिंह, नवनीत सहलौत, भोपाल सिसौदिया, अमित कुमार चीमा, अंकुर शर्मा, मंयक त्यागी, राज सिंह, अंकुर त्यागी, राजू तेवतिया, प्रशांत प्रजापति, हर्षित जिंदल, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, अमरेश कुमार, भरत कुमार, सोनू कुमार, पूजा सिंह, संजय तेवतिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed