{"_id":"676d90a2ce8f95a40a0f79a1","slug":"misbehave-from-power-corporation-team-hapur-news-c-306-1-gha1001-111660-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिलों की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिलों की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम से की अभद्रता
Thu, 26 Dec 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव झड़ीना में बृहस्पतिवार को बिजली के बकाया बिलों की वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम से उपभोक्ता की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मामले को लेकर निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली में शिकायत दी है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि शासन स्तर से बिजली के बकाया बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना चालू की गई है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट भी दी जा रही है। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निगम की टीम गांवों में जाकर भी शिविर लगा रही है। बृहस्पतिवार को गांव झड़ीना में शिविर लगाया गया, जहां पर ग्रामीणोंं को योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया। वहीं, बकायेदारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसडीओ का कहना है कि इसी बीच एक उपभोक्ता से बिल जमा कराने को कहा गया, तो उसने टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। जिसे लेकर कर्मियों और उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को वहां से हटाया और कर्मचारियों को भी शांत कराया। उन्होंने बताया कि टीम के साथ गए अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद