फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Meerut team won the title of Veteran Cricket League

Hapur News: मेरठ की टीम में जीता वेटरन क्रिकेट लीग का खिताब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut team won the title of Veteran Cricket League
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी की पुण्यतिथि और स्मृति में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट लीग का खि़ताब मेरठ की टीम ने जीता। पहले मैच में हापुड़ की टीम को हराने के बाद मेरठ की टीम ने गाजियाबाद की टीम को भी दूसरे मैच में 9 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब उपेंद्र दत्त को दिया गया।
लीग का शुभारंभ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव अतुल शर्मा और न्यूवर्ग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएमडी अनिल त्यागी ने किया। रविंद्र त्यागी ने क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन


न्यूवर्ग के सीएमडी अनिल त्यागी ने कहा की जिले में खेल की प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। इस सफल आयोजन के लिए वह संगठन के सभी पदाधिकारिओ को बधाई देते हैं। संगठन के संरक्षक रामकुमार त्यागी ने अनिल त्यागी को हापुड़ जिला एथलेटिक संघ और जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन का संरक्षक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,लीग का पहला मैच हापुड़ और मेरठ की टीम के बीच खेला गया जिसमे मेरठ कोई टीम ने पहले खेलते हुए 192 रन बनाए जिसमे अमित सिंह ने 52 और सचिन त्यागी ने 46 रन बनाये, हापुड़ की टीम की तरफ से नितिन अरोरा और सोनू ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हापुड़ की टीम के खिलाडी केवल 124 रन बना सके।


इस दौरान जिला वेतन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ सुदर्शन त्यागी, डॉ विपिन गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आयुष सिंघल, सचिव नवीन सचदेवा,रुद्राक्ष त्यागी, शशांक त्यागी, नितिन अरोरा, राकेश सिरोही, अशोक चौधरी, अब्दुल कद्दूस, फैजल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed