{"_id":"66c4cfb03729d917ba0fcb39","slug":"meerut-road-construction-start-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113902-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेड़ काटने की मिली अनुमति, मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेड़ काटने की मिली अनुमति, मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मेरठ-बुलंदशहर सड़क चौड़ीकरण के निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों को काटने की केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने तेजी से सड़क का चौड़ीकरण शुरू करा दिया है।
मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा से बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप तक करीब 8.3 किलोमीटर लंबी सड़क का 48 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण किया जाना है। लोक निर्माण विभाग को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बजट भी मिल चुका है। बुलंदशहर मार्ग पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर कर दी गई है और बीच में डिवाइडर का भी निर्माण पूरा हो गया है।
लेकिन मेरठ रोड पर सड़क चौड़ीकरण में 135 पेड़ बाधा बन रहे थे। जिनके कटान के लिए लोक निर्माण विभाग ने अनुमति मांगी थी, लेकिन पिछले छह माह से एनओसी न मिलने के कारण कार्य अधर में लटक गया। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण करा दिया, जिससे सड़क संकरी हो गई। ऐसे में आए दिन जाम लगने और दुघर्टनाएं होती रहतीं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से 135 पेड़ों के कटान की अनुमति मिल गई है। पेड़ कटान के लिए निर्धारित धनराशि को वन विभाग के खाते में भेज दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तेजी से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है, जल्द ही निर्माण पूरा हो जाएगा।